मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी से महज सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। उसके चाचा शिलानाथ सिंह पर भी फायरिंग की गई। लेकिन, वे बाल- बाल बच गए। अपराधियों ने उनके पास से पर्स छीन लिया। इसमें करीब 7 हजार रुपए थे। मृत युवक की पहचान पाना छपरा के ध्रुव कुमार सिंह (30) के रूप में हुई। घटना के बाद परिजन ने एम्बुलेंस और पुलिस को भी सूचना दी। लेकिन, एम्बुलेंस तो पहुंच गया पर पुलिस एक घन्टे बाद पहुंची। जिसे देखते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। जमकर बवाल शुरू हो गया। काफी संख्या में जुटे परिजन पुलिस की इस कार्यशैली से आक्रोशित थे। उनका आरोप था कि एक जवान नशे की हालत में था। उसके मुंह से शराब की महक भी आ रही थी। इसे लेकर और भी विवाद बढ़ गया
स्थिति अनियंत्रित की सूचना पर पहुंचे DSP पूर्वी
स्थिति अनियंत्रित होने की सूचना पर DSP पूर्वी मनोज पांडेय पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर शांत कराने की कोशिश की। परिजन ने उनके समक्ष भी एक पुलिसकर्मी पर नशे की हालत में होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उसकी जांच कराई जाएगी। अगर उसने शराब पी होगी तो जेल जाएगा। किसी तरह समझाकर उन्होंने शांत कराया। तब जाकर परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हुए। शव को कब्जे में लेकर देर रात मेडिकल में भेजा गया। DSP पूर्वी ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। शीघ्र ही सभी दबोच लिए जाएंगे।
पूजा में शामिल होने जा रहा था घर







Leave a Reply