Breaking News

24 घंटे में 7 एमएम बारिश, बढ़ रहा जलस्तर:आज भी बिहार के सभी स्थानों पर बारिश के आसार

बिहार में पटना सहित सभी स्थानों पर मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान कई स्थानों पर तेज हवा और वज्रपात की संभावना भी है। मौसम विभाग ने अररिया, सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, मधुबनी में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के साथ ही चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर प्रदेश, बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र में बना हुआ है। जिसके प्रभाव से बिहार के सभी हिस्से में वज्रपात, तेज हवा के साथ बारिश का सिस्टम सक्रिय है। वहीं दूसरी ओर पटना में गंगा नदी का जलस्तर भी हर दिन बढ़ता जा रहा है। अभी पानी घाटों के करीब पहुंच गया है।

पटना के आसमान पर सुबह से छाए रहे बादल
पटना में सुबह से आसमान पर हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान रुक-रुक करके हवा की रफ्तार 8 से 13 किलोमीटर प्रति घंटा रही है। हालाकि, दिन और देर शाम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक पटना में 24 घंटे के दौरान 7 एमएम बारिश दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 32.9 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया। बुधवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री होने का अनुमान है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.