Breaking News

बिहार के निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा:5 जिलों में भारी बारिश का अ’लर्ट

मौसम विभाग ने बिहार में अगले 24 घंटे के लिए अलर्ट जारी किया है। बुधवार को पूरे बिहार में बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। हल्की आंधी के साथ बिजली के चमकने की संभावना है। बिहार के कुछ जिलों में मूसलाधार बारिश तो कुछ जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश होगी। पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश और गण्डक बराज से छोड़े गए पानी से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। बिहार के निचले इलाके में रहने वाले लोगों को अब बाढ़ का डर भी सताने लगा है।

मौसम विभाग ने पूरे बिहार में दो प्रकार के मौसम का पूर्वानुमान लगाया है। पहला मूसलाधार बारिश के साथ बिजली चमकने और बादल के गरजने वाले जिले। इन जिलों में सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज हैं। दूसरा मध्यम दर्जे की बारिश के साथ बिजली चमकने और बादल गरजने वाले जिले। इसमें पटना, दरभंगा, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत बिहार के 34 जिले हैं।

27-32 डिग्री तक रहेगा तापमान

बुधवार को पूरे बिहार में मौसम विभाग के अनुसार दिन में 3 बजे से 4 बजे और रात को 9 बजे के बाद रात भर बारिश होने की संभावना है। आज बिहार का तापमान 27 से 32 डिग्री रहने की उम्मीद है। बिहार में सूर्योदय का समय 5:17 और सूर्यास्त का समय 6:34 है। पूरे बिहार का तापमान 27 से 31 डिग्री रहेगा। हवा 7 से 18 किमी की रफ्तार से चलने की संभावना है।

क्या रहेगा पटना का हाल

बात पटना की करें तो आज सुबह का तापमान 28 से 34 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। वही हवा के 11 से 14 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने की उम्मीद है। बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।दोपहर में तापमान 34 से 35 डिग्री रहेगा। हवा 11 से 14 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। हल्की बारिश होने की भी संभावना है। वहीं शाम को तापमान 31 से 33 डिग्री रहने की उम्मीद है। हवा 14 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेगी। आधी के साथ साथ अच्छी बारिश की प्रबल संभावना है।

वाल्मीकिनगर के गंडक बराज से छोड़ा गया पानी

बता दें कि बगहा के वाल्मीकिनगर स्थित गण्डक बराज से 3 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा गया है। अब आस पास के इलाके में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पिछले दिनों नेपाल में हुए अच्छी बारिश से काली गंडक उफान पर हैं। यही वजह है कि मंगलवार को गंडक बराज से 3 लाख 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इधर नारायणी गण्डक नदी का भी जलस्तर बहुत बढ़ गया है। अब स्थानीय लोग और किसान बाढ़ की संभावना से डरे हुए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.