मंगलवार को शहर भीषण ट्रैफिक जाम में फंस गया। हाईवे से लेकर शहर के अंदर प्रमुख सड़कों पर दिन भर रुक-रुक कर ट्रैफिक जाम लगता रहा। भगवानपुर ओवरब्रिज पर जाम इतना भयानक लगा कि इसमें फंसे लोगों को निकलने में घंटों लग गए। ओवरब्रिज पर दोनों तरफ से ट्रक समेत भारी वाहन घुस जाने से घंटों जाम लगा रहा। ट्रैफिक ब्लॉक ऐसा हुआ कि ओवरब्रिज को पार करने में एक घंटा तक लग गया।
स्टेशन रोड व कल्याणी में लगा जाम
इधर, स्टेशन रोड, सदर अस्पताल रोड, सरैयागंज टावर, जवाहर लाल रोड में नवयुवक समिति ट्रस्ट मोड़, हरिसभा चौक और मोतीझील-कल्याणी चौक पर दिन भर में रुक-रुक कर कई बार ट्रैफिक जाम लगा।







Leave a Reply