पीएम की सलाह को तेजस्वी यादव दिल से लगा बैठे हैं। प्रधानमंत्री ने बढ़ते वेट को लेकर उन्हें टोका था। इसके बाद उनका क्रिकेट खेलते और जीप खींचते वीडियो सामने आया था। तेजस्वी का एक नया वीडियो सामने आया है। जिसे उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर किया है। इसमें वो टेबल टेनिस में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। यूजर्स पूछ रहे हैं कि दूसरी तरफ राजश्री भाभी हैं क्या भैया…
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने फेसबुक पर लिखा है कि हार या जीत से मत डरो, बस खेल खेलो और अपना सर्वश्रेष्ठ दो। परिवर्तन, आत्मविश्वास, स्थिरता और एकाग्रता से अधिक प्रभावी कुछ भी नहीं है जब यह आपके प्रदर्शन की गणना करने की बात आती है।
तेजस्वी इन दिनों सियासत के खेल से अलग होकर अपने स्पोर्ट्स स्पिरिट पर ध्यान दे रहे हैं। ये तब से शुरू हुआ है, जब से बिहार विधानसभा के शताब्दी वर्ष समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तेजस्वी यादव को बढ़ते वजन को लेकर टोका था। उसके बाद लगातार तेजस्वी यादव पसीना बहा रहे हैं।

तेजस्वी यादव अब टेबल टेनिस खेलते दिख रहे हैं।
विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का आज टेबल टेनिस खेलते हुए वीडियो सामने आया है। तेजस्वी ने बनियान और शॉर्ट पहना हुआ था। हालांकि 9 सेकंड के वीडियो को बड़ी ही खूबसूरत तरीके से एडिट किया हुआ था। इस वीडियो में दूसरी तरफ का खिलाड़ी नजर नहीं आ रहा है।
तेजस्वी यादव ने उसे छिपा लिया है। पिछले दिनों तेजस्वी यादव ने जब क्रिकेट खेला था तो बताया था कि उनके साथ उनके स्टाफ खेले थे। जब वो अपने पिता लालू यादव की जीप खींच रहे रहे थे तो उनका ड्राइवर नजर आ रहा था। लेकिन, इस बार तेजस्वी यादव ने खेल के दूसरे खिलाड़ी को छिपा लिया है।


राजद के नेता मानते हैं कि तेजस्वी यादव अभी स्पोर्ट्स स्पिरिट को लेकर खेल रहे हैं। वैसे भी तेजस्वी स्पोर्ट्स मैन रहे हैं तो उनका खेलना वाजिब है। मृत्युंजय तिवारी कहते हैं कि तेजस्वी यादव एक प्लेयर हैं। प्लेयर होने के नाते युवाओं के बीच संदेश दे रहे हैं कि उनके बीच का नेता उन्हीं के जैसा है। उन्हीं की जैसा खेलता रहता है। मृत्युंजय तिवारी यह भी कहते हैं कि अब तेजस्वी यादव राजनीति के खेल में भी माहिर हो चुके हैं। बिहार की जनता राजनीति में भी उन्हें जिताएगी और बिहार का कैप्टन बनाएगी।
जब उनसे यह पूछा गया कि टेबल टेनिस क्यों खेल रहे थे, तो मृत्युंजय तिवारी कहते हैं राजनीति में टेबल का बहुत महत्व है। हालांकि उनका इशारा किस ओर था यह समझ से परे है। लेकिन, अब तक यह समझा जाता है कि राजनीति में कुर्सी का बहुत महत्व होता है।





Leave a Reply