Breaking News

सिकरहना नदी में हो रहे कटाव से ग्रामीण परेशान:प्रशासन के खि’लाफ लोगों का आ’क्रोश

पड़ोसी देश नेपाल में हो रही लगातार बारिश के बाद मोतिहारी से होकर गुजरने वाली नदियां उफान पर है जिले के सुगौली और पताही प्रखंड में इसका असर ज्यादा देखने को मिल रहा है जहां सुगौली सुगौली से होकर गुजरने वाली सिकरहना नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के उतरी छपरा बहास के भवानीपुर में कटाव कर रही हैं।

इससे स्थानीय ग्रामीण दहशत में है। सिकरहना तट पर अवस्थित घरों का नदी में समाहित होने का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों के अनुसार तीन चार दिनों में करीब दस फिट कटाव हो गया है। अब कटाव लोगों के घर के नजदतक तक आ गई है। अगर कटावरोधी कार्य नहीं हुआ तो दर्जनों घर का नदी में विलीन होना तय है।

रुक-रुक कर हो रहा कटाव

भवानीपुर से हो कर गुजर रही सिकरहना नदी में रूक रूक कर हो रही कटाव और अर्की को देखते हुए तट के किनारे अवस्थित लोगों को सिकरहना नदी के आगोश में समाने का खतरा मंडराने लगा है। जिन्हें भविष्य की चिंता सताने लगी है। गांव की ओर मिरती नदी की धार को देख कर लोग परेशान हैं।

ग्रामीणों में है आक्रोश

कटाव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। इसको लेकर लोगों ने स्थानीय अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश जता रहे हैं। ग्रामीण मो.शैयद, आलीजान मियां मसुदन खातून, नजमा खातून, अनमन्वा खातून आदि ने बताया कि कई दिनों से नदी में हो रहे कटाव के कारण नदी अब घर के पास पहुच गई हैं। इसका सुधि लेने वाला कोई नहीं है। इस कटाव से ग्रामीणों के नींद गायब हो गया है। पिछले वर्ष भी भवानीपुर में सिकरहना नदी के कटाव के कारण करीब दो दर्जन से अधिक घर नदी में समाहित हो गया था।

वहीं, पताही प्रखंड से हो कर गुजड़ने वाली बागमती एवं लालबकेया नदी में आईं बाढ़ के पानी मे वृद्धि होने से शिवहर मोतिहारी पथ के देवापुर से बेलवा घाट पर चढ़ गई है, जिससे शिवहर मोतिहारी पथ बेलवा घाट से आवागमन बंद हो गया हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.