रोहतास जिले में कोरोना की चौथी लहर में नए पॉजेटिव मामलों का आने सिलसिला जारी है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों जिले में 07 नए कोरोना पॉजेटिव मिले है। जबकि पिछले 24 घंटों में 2 कोरोना मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किया गए हैं। अब जिले में कोरोना के एक्टिव मरिजों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है।
जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में जिले में कुल 3500 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए थे। जिसमें एंटीजन टेस्ट की संख्या 2054 एवं आरटीपीसीआर 1395 टेस्ट किए गए। जबकि टूनेट जांच की संख्या 50 रही। जबकि निजी क्लिनिक में 01 आरटीपीसीआर टेस्ट किए गए।
इस तरह कुल 3500 टेस्ट में 3493 का रिजल्ट निगेटिव रहे, जबकि 07 मामले पॉजेटिव आए हैं। सभी 07 पॉजेटिव मामले रोहतास जिले के हैं। बताया कि जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या अब 40 हो गई है। जिसमें 38 एक्टिव मरीजों का इलाज होम आइशोलेशन में चल रहा है, एवं दो का इलाज कोरोना सेंटर पर चल रहा है।
टीका केंद्रों पर सन्नाटा
कोरोना के तेजी से पांव पसाराने के बावजूद जिले के टीका केंद्रो पर सन्नाटा है। सदर अस्पताल के टीकाकरण केंद्र पर भी इक्का-दुक्का लोग ही टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं। बूस्टर डोज के प्रति लोगों में उदासीनता है। सिविल सर्जन डॉ के एन तिवारी ने कहा कि कोरोना से पूर्ण सुरक्षा के लिए बूस्टर डोज जरूरी है, ऐसे में लोग जरूर बूस्टर डोज लें।
तीन दिन में मिले 29 नए कोरोना पॉजेटिव
तीन दिनों में ही सबसे अधिक 29 कोरोना पॉजेटिव मामले मिले हैं। चौथी लहर में सबसे अधिक 40 सक्रिय मामले जिले में अभी वर्तमान में हैं।







Leave a Reply