Breaking News

बच्चों की ल’ड़ाई में भिड़े 2 गांवों के लोग:तमाशबीनों ने मा’रपी’ट करनेवालों का बढ़ाया हौसला

जिले के बांकेबाजार प्रखंड के नौहर व दिगुरिया गांव के बीच मंगलवार दोपहर बाद जमकर लाठियां चलीं। दोनों गांव के लोगों ने एक दूसरे के ऊपर खूब लाठियां बरसाईं। दोनों पक्षों के बीच ऐसे लाठियां चल रही थीं मानो पुराने जमाने का युद्ध हो रहा हो। इस मारपीट के बीच एक युवक ने डोमन भुइयां की अंगुली पसुली से काट डाली। फिलहाल घायल युवक अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। संबंधित मामले में अब तक थाने में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्ष थाने में अपनी रिपोर्ट लिखाने की तैयारी कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार नौहर व दिगुराया गांव के लड़कों के बीच बीते दिनों मारपीट हो गई थी। मारपीट किए जाने के विरोधा में एक पक्ष दूसरे पक्ष के अभिभावकों से शिकायत करने गए थे। इस बीच दोनों पक्षों के बीच बहस होने लगी और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे की बरसात होने लगी। इस लड़ाई में पुरुषों का महिलाएं भी बखूबी साथ दे रही थीं। जिस पक्ष को जो व्यक्ति मिला उसे घेर कर उसके ऊपर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाई जा रही थीं। करीब आधे घंटे तक नौहर व दिगुरिया गांव के खेत युद्ध का मैदान बना हुआ था।

लाठी डंडो से हो रही मारपीट के बीच यदि कोई खुद को किसी तरह बचा कर भागने की कोशिश कर रहा था उसे दौड़ा कर लोग पीटने में जुटे थे। यहीं नहीं दो गांवों के बीच हो रही लड़ाई को दूर से देखने वाले भी अपनी भूमिका बखूबी निभा रहे थे। वे जहां खड़े थे वहीं से मारपीट करने वालों का हौसला अफजाई करने में जुटे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.