नागपंचमी के मौके पर वैशाली जिले के हाजीपुर सदर प्रखंड के हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग के चंद्रालय स्थित विषहर स्थान मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने नाग देवता पूजा अर्चना किया। साथ ही आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर में पूजा अर्चना के लिए वैशाली जिला के विभिन्न प्रखंडों से सैकड़ों श्रद्धालु के लिए पहुंचे। स्थानीय लोगों के मुताबिक नागपंचमी के मौके पर हर साल विषहर स्थान मंदिर में नाग देवता की पूजा अर्चना के लिए सैकड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है।
वहीं, नागपंचमी के मौके पर लोगों ने अपने अपने घरों में भी दूध लावा चढ़ाते है और श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना करते है। विषहर स्थान मंदिर के पास दर्जनों दुकानें सजी हुई है लोगों ने जमकर खरीदारी की। इस मौके पर प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं ने नाग देवता को दूध लावा चढ़ाया।इस दौरान भक्तिमय का वातावरण बना रहा।



Leave a Reply