Breaking News

मोबाइल बेचकर भागी 3 बच्चों की मां:पति अब भी भर रहा मोबाइल का किस्त

मुजफ्फरपुर में पति ने 17 हजार का मोबाइल EMI पर खरीदकर पत्नी को दिया। वह 1500 रुपए महीने किस्त भर ही रहा था कि पत्नी मोबाइल बेचकर पंजाब फरार हो गई। पति दूसरे पर शक करता रहा। थाने में FIR भी दर्ज करा दी। जब FIR की बात महिला को पता चली तो वह खुद ही पंजाब से वापस लौट आई और सीधे पुलिस के पास पहुंच गई। वह अकेली ही अपनी बेटी के साथ भागी थी।

मामला नगर थाना इलाके का है। जून में घर से भागी महिला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पति से विवाद के बाद 3 बच्चों की मां घर से भाग गई थी। पति ने 5 जून को FIR दर्ज कराई थी। पूछताछ के बाद मंगलवार को 164 के बयान के लिए महिला को कोर्ट में पेश किया गया। इसमें एक युवक को नामजद आरोपित भी बनाया गया था।

पंजाब गई महिला को जब FIR का पता चला तो खुद लौट आई।

पंजाब गई महिला को जब FIR का पता चला तो खुद लौट आई।

पंजाब चली गई थी

पुलिस से पूछताछ में महिला ने बताया कि विवाद होने पर वह घर अकेली भाग गई थी। भागने के लिए उसने मोबाइल को बेच दी थी। उन्हीं पैसों से ट्रेन पकड़कर पंजाब चली गई। पुलिस ने जब छानबीन शुरू की तो महिला को किसी तरह से पता चला कि घर पर केस हो गया है। पुलिस उसे खोज रही है। इसके बाद महिला खुद से ट्रेन से पहुंची और फिर थाने गई।

भर रहा 1500 रुपए किस्त

वहीं, पति का कहना है कि मोबाइल के बारे में पूछा तो उसके पास नहीं था। उसने कहीं बेच दी है। 17 हजार के मोबाइल का 1500 रुपए किस्त वह आज भी भर रहा है। इधर, नामजद आरोपी अपने घर से फरार चल रहा है। आरोपी पर उसके पति को शक था कि उसी ने उसकी पत्नी को लेकर भागा है। लेकिन पत्नी अकेली एक बेटी को लेकर चली गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.