Breaking News

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में कल से शुरू होगा नामांकन:3 अगस्त को पहली, 20 को दूसरी और 2 सितंबर को जारी होगी तीसरी लिस्ट

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में बीए, बीएससी और बीकॉम मैं नामांकन लेने के लिए आवेदन करने की तिथि अब समाप्त हो चुकी है। नामांकन लेने के लिए करीब 1 लाख 36 हजार 242 छात्रों ने आवेदन किया है। जिसमें करीब 1 लाख 24 हजार 897 छात्रों ने नामांकन लेने के लिए अपनी फीस भी जमा की है।

3 अगस्त को होगी जारी होगी पहली लिस्ट

यूनिवर्सिटी के द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार पहली मेघा सूची 3 अगस्त यानी कल जारी कर दी जाएगी। पहली मेघा सूची जारी होने के बाद 16 अगस्त तक नामांकन की प्रक्रिया चलेगी। वही कॉलेजों को 18 अगस्त तक नामांकन का वैलिडेशन समाप्त कर देना है।

20 अगस्त को जारी होगी दूसरी लिस्ट

20 अगस्त को दूसरी मेघा सूची को जारी कर दिया जाएगा। इसके तहत नामांकन की प्रक्रिया 29 अगस्त तक चलेगा वही 31 अगस्त को कॉलेजों का वैलिडेशन समाप्त कर रिपोर्ट देना होगा।

2 सितंबर को जारी होगी तीसरी और आखरी लिस्ट

2 सितंबर को तीसरी मेघा सूची को जारी कर दिया जाएगा इसके तहत नामांकन की प्रक्रिया 12 सितंबर तक चलेगी वही, अगर इसके बाद कॉलेजों में सीटें खाली रह जाती है। तो 16 सितंबर को स्पॉट राउंड में नामांकन के लिए ओपन कर दिया जाएगा।

वही यूनिवर्सिटी के डीन प्रो. एके नाग ने बताया कि नामांकन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 3 अगस्त से नामांकन शुरू हो जायेगा, नामांकन की सारी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जायेगी। वोकेशनल कोर्सेज में भी एक साथ नामांकन होगा। इसके लिए भी पहली लिस्ट 3 अगस्त को, दूसरी लिस्ट 20 अगस्त को और तीसरी लिस्ट 2 सितंबर को जारी किया जाएगा

पिछले बार करीब 55 हजार सीटें रह गई थी खाली

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में स्नातक कोर्सेज में 1 लाख 20 हजार सीटें हैं। पिछले साल करीब 50 से 55 हजार सीटें खाली रह गई थी। इसमें जो भी मेन कॉलेज है उनकी सीटें भर गई थी और वहीं ग्रामीण कॉलेज की सीटें खाली रह गई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.