पीरबहोर थाना क्षेत्र की एक झोपड़पट्टी में 80 साल की बुजुर्ग महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात की है। सुबह में स्थानीय लोगों ने ही दोनों आरोपियाें को पकड़कर जमकर पीटा।
दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्त में आया वीरेंद्र सहनी मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। सिविल कोर्ट के पास ही रहता है और रिक्शा चलाता है। वहीं संजय साव एग्जीबिशन रोड के फुटपाथ पर रहता है और रिक्शा चलाता है। दोनों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
थानेदार सबीह उल हक ने कहा कि घर वालों ने रेप का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है। घटना की जानकारी घर वालों को सोमवार की सुबह तब हुई, जब महिला का नाती चाय देने गया था।
तब महिला अपनी चौकी से नीचे गिरी हुई थी और बेहोश थी। उनके शरीर पर कपड़ा नहीं था और चेहरे पर कई जगह जख्म के निशान थे। उसका नाती दौड़कर घर वालों को बुलाने गया। मुंह पर पानी छींटकर उसे जगाया गया। वृद्ध महिला कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। उसे इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया।
आराेपी का मोबाइल, गंजी महिला की चौकी पर मिला
घटना की जानकारी मिलने पर उसकी बेटी भी घर पहुंच गई। उसने कहा कि मेरी मां दोनों पैरों से चल नहीं सकती है। वह बीमार हो गई है। बोल नहीं पा रही है। हमलोग छानबीन करने लगे तब वीरेंद्र का मोबाइल और गंजी चौकी पर मिला।
इसके बाद मां ने सबकुछ बताया। स्थानीय लोगों ने ही वीरेंद्र को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इधर पूछताछ में वीरेंद्र ने संजय साव का भी नाम बताया। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।



Leave a Reply