Breaking News

BTSC ने निकाली वैकेंसी, जल्दी करें अप्लाई:एक्स-रे तकनीशियन के 803 पदों पर निकली वैकेंसी

बिहार तकनीकी सेवा आयोग के द्वारा एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकली है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 803 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो बीटीएससी के आधिकारिक वेबसाइट https://pariksha.nic.in/ पर जाएं और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। बता दें कि आवेदन करने की प्रक्रिया आज यानी 2 अगस्त से शुरू कर दी जाएगी। वहीं आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर 2022 निर्धारित की गई है।

पदों का विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत बीटीएससी के द्वारा बिहार एक्स-रे तकनीशियन के 803 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें जनरल के लिए 310, ईडब्ल्यूएस के लिए 78, एससी के लिए 134, एसटी के लिए 8, ईबीसी के लिए 153, बीसी के लिए 97, बीसी फीमेल के लिए 23 पद शामिल है।

योग्यता

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास, डिप्लोमा, एक्स – रे तकनीशियन होना चाहिए या समकक्ष योग्यता। इससे संबंधित और जानकारी के लिए नोटिस पढ़े।

आवेदन शुल्क

  • जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों के लिए ₹500 का आवेदन शुल्क रखा गया है, वही एससी / एसटी के लिए 250 रुपए का आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है।

आयु सीमा

  • इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 02 अगस्त 2022
  • आवेदन जमा करने के अंतिम तिथि : 01 सितम्बर 2022

चयन प्रक्रिया

  • इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.