सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के पसनौली पेट्रोल पंप के नजदीक सोमवार की शाम महाराजगंज दुरौंधा मुख्य पथ पर अज्ञात बेकाबू स्कार्पियो ने 8 वर्षीय मासूम को कुचल दिया था। इस घटना में पीड़ित युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई थी। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया था। इलाज के क्रम में मंगलवार की सुबह बच्चे की मौत हो गई।
मृतक की पहचान दरौंदा थाना क्षेत्र के लोपर गांव निवासी मंगल राम का 8 वर्षीय पुत्र कृष्णा कुमार के रूप में हुई है। घटना के संबंध में जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मृतक कृष्णा कुमार अपने माता पिता के साथ महाराजगंज शहर में बाजार करने के लिए आया था।
परिवार के लोगों के साथ घर लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार में आ रही बेकाबू स्कॉर्पियो ने मासूम को कुचलते हुए दरौंदा की तरफ फरार हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गया था। बता दें कि बच्चे के सर में गंभीर जख्म होने के बाद उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। इसके बाद पीड़ित को आनन-फानन महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर बताते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद पीड़ित परिजन बच्चे को आनन-फानन में लेकर रोते बिलखते हुए सीवान सदर अस्पताल पहुंचे थे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने परिजनों के साथ बच्चे को पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पीड़ित के परिजन उसे लेकर पटना पीएमसीएच में भर्ती कराने पहुंचे थे जहां युवक का इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की अहले सुबह इलाज के दौरान ही बच्चे की मौत हो गई। इधर घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गया। घटना के बाद मृतक के परिजन पटना से सीधे सीवान सदर अस्पताल पहुंचे और यहां पंचनामा तैयार करने के बाद पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।







Leave a Reply