सीवान के एमएच नगर हसनपुरा थाना क्षेत्र के डीबी गांव में सोमवार की देर रात नकाबपोश डकैतों ने एक घर को निशाना बनाते हुए तकरीबन 5 लाख रुपए के ज्वेलरी समेत 50 हजार नगदी की डकैती कर ली। घटना के बाद गृह स्वामी डीबी निवासी स्व.रामनाथ पांडेय का पुत्र रमाकांत पांडेय ने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के संबंध में गृह स्वामी रमाकांत पांडेय ने बताया कि उनके मकान में छह कमरा मौजूद है। तीन कमरों में ताला लगा हुआ था और बाकी तीन कमरों में खाना खाकर परिवार के सभी लोग सो रहे थे।
इसी दौरान रात के तकरीबन 12:00 बजे के आसपास 8 से 10 की संख्या में पहुंचे हथियार लैस नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद बारी-बारी से सभी कमरों में रखे ज्वेलरी और नगदी की डकैती कर ली। गृह स्वामी ने बताया कि उनके घर से तकरीबन 5 लाख के ज्वेलरी तथा अलमीरा में रखें 50 हजार नगदी पर डकैतों ने हाथ साफ कर लिया। इधर घटना की जानकारी गांव के लोगों को मंगलवार की सुबह हुई। इसके बाद डकैती की घटना पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।

घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को हुई भारी संख्या में पीड़ित परिजनों के यहां भीड़ एकत्रित हो गए। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एमएच नगर हसनपुरा थाने की पुलिस पीड़ित परिजनों के यहां पहुंचकर मामले से संबंधित पूछताछ कर रही है। बता दें कि एक ही रात परिवार के सभी लोगों को बंधक बनाकर डकैती की वारदात सामने आने के बाद गांव में दहशत है।
एक ही रात परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर डकैती के मामले में ग्रामीण दहशत में है। अचानक गांव में डकैती की वारदात सामने आने के बाद गांव के लोगों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की है। लोगों ने गांव में पुलिस की गति बढ़ाने की बात कही है। वहीं इधर घटना के बारे में एमएच नगर हसनपुरा के थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Leave a Reply