Coronavirus Update: संयुक्त राष्ट्र की संस्था, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा कोरोना वाय’रस को वैश्विक महामा’री घोषित करते ही इससे निपटने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन यूनेस्को की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक कोविड-19 (Covid-19) के खतरे को देखते हुए दुनिया के तमाम देशों में स्कूल बंद हैं। इससे 36 करोड़ से ज्यादा स्कूली छात्रों की शिक्षा प्र’भावित हो रही है। उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई कर रहे चार में से एक छात्र की शिक्षा भी इस महामा’री की वजह से प्रभा’वित हो रही है। छात्रों की प्रभा’वित हो रही शिक्षा से निपटने के लिए यूनेस्को ने आपात उपायों पर विचार करना शुरू कर दिया है।

यूनेस्को ने कोरोना वायरस के ख’तरे से निपटने के लिए सदस्य देशों के शिक्षा मंत्रियों व अधिकारियों संग हाल में ही एक वीडियो कॉफ्रेंसिंग की है। कॉफ्रेंसिंग में इस महामा’री से निपटने के लिए तमाम आपात उपायों पर चर्चा की गई। इस दौ’रान ये बात सामने आई कि प्रत्येक पांच में से एक स्कूली छात्र और उच्च शिक्षण संस्थान के प्रत्येक चार में से एक छात्र की शिक्षा प्रभा’वित हो रही है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए 15 देशों ने राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल व अन्य शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं। वहीं भारत समेत 14 अन्य देशों ने चुनिंदा जगहों पर स्कूल व शिक्षण संस्थान बंद किए हैं।

जिन देशों में शिक्षा प्रभा’वित हो रही है, वो सभी एशिया, यूरोप, मध्य पूर्व और उत्तरी अमेरिका के हैं।यूनेस्को महानिदेशक ऑड्री अजावले के मुताबिक ये एक जटिल स’मस्या है। बच्चों की स्कूली शिक्षा प्रभा’वित ना हो, इसके लिए सभी देशों को मिलकर उच्च तकनीक, निम्न तकनीक और बिना किसी तकनीक वाले समाधान तला’शने के प्रयास करने होंगे। सबसे प्रभावशाली तरीके का फायदा हर देश तक पहुंचाने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग महत्वपूर्ण है। इसके जरिए स्कूली बच्चों, अध्यापकों और परिवारों तक जरूरी सहायता पहुंचाई जा सकती है। संयुक्त राष्ट्र महासभा और आर्थिक व सामाजिक परिषद भी इस दिशा में प्रयासरत है।
वैश्विक चुनौती का सामना कर रही दुनिया
संयुक्त राष्ट्र महासभा (UN) के अध्यक्ष तिजानी मोहम्मद बॉडे के अनुसार इस वक्त दुनिया एक वैश्विक चुनौती का सामना कर रही है। इससे निपटने के लिए संयुक्त राष्ट्र ठोस रणनीति पर काम कर रहा है। उन्होंने सभी देशों से संयुक्त राष्ट्र के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। कोरोना वा’यरस का संक्रमण गुरुवार (12-मार्च-2020) दोपहर तक दुनिया के 122 देशों तक पहुंच चुका है। इस महामारी से दुनिया के एक लाख 26 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 4600 से ज्यादा लोगों की मौ’त हो चुकी है। भारत में भी कोरोना वायरस से सं’क्रमण के 73 मा’मले सामने आए हैं। राहत की बात है कि भारत में सं’क्रमण से अभी एक भी मौ’त नहीं हुई है।




Leave a Reply