Breaking News

सीवान में अ’पराधियों ने युवक को मारी गो’ली:घर के बाहर टहल रहा था

सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र के मखदूम सराय मोड़ पर शनिवार की देर रात बाइक सवार तीन की संख्या में पहुंचे नकाबपोश हथियार लैस बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक के पैर में गोली लगी है जिसके बाद वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। घटना में पीड़ित की पहचान सराय ओपी थाना क्षेत्र के मखदूम सराय निवासी बालदेव गुप्ता का 28 वर्षीय पुत्र विक्रम गुप्ता के रूप में हुई है।

घटना के बाद पीड़ित युवक को आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पीड़ित युवक का इलाज चल रहा है। बता दें कि अपराधियों की गोली युवक के बायां जांघ में लगी है। इधर घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि पीड़ित युवक विक्रम गुप्ता अपने घर से बाहर सड़कों पे शनिवार की देर रात्रि टहल रहा था। इतने में एक ही बाइक पर सवार तीन की संख्या में पहुंचे हथियार लैस अपराधियों ने विक्रम पर गोली चलानी शुरू कर दी।

बता दे कि अपराधियों को गोली चलाते देख विक्रम भागने का प्रयत्न किया इतने में एक गोली उसके बायां पैर की जांघ में लग गई। घटना के बाद अपराधी बाइक लेकर हथियार लहराते हुए फरार हो गए। जबकि युवक घटनास्थल पर ही अचेत होकर मदद की गुहार लगाने लगा। इसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

परिजन उसे लेकर आनन-फानन में सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज चल रही है। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सदर अस्पताल पहुंच घायल युवक से पूछताछ कर रही है वहीं पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है कि युवक को किसने गोली मारी और क्यों गोली मारी है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.