Breaking News

गोपालगंज में महिला को सांप ने डंसा:परामर्श केंद्र में सफाई कर रही थी महिला, अचेतावस्था में सदर अस्पताल भर्ती

गोपालगंज के नगर थाना क्षेत्र के बसडीला गांव में एक महिला को जहरीले सर्प ने डंस लिया सर्प के डँसते ही वह अचेत हो गई जिसे परामर्श केंद्र के कर्मियों द्वारा तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों के देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

दरअसल बरसात के मौसम आते ही जहरीले जीव जंतुओं का निकला जारी हो गया है ऐसे में सर्पदंश के शिकार लोगो की संख्या बढ़ती जा रही है आये दिन सर्पदंश से शिकार लोग काल के गाल में समा रहे है ताजा मामला एक बार फिर सामने आया है जहां नगर थाना क्षेत्र के बसडीला स्थित मुर्गियां टोला ग़ांव निवासी सुनील राम की पत्नी सुभावती देवी सरकार द्वारा संचालित परामर्श केंद्र सह निबंधन कार्यालय में सुबह सफाई के कार्य कर रही थी तभी एक जहरीले सर्प ने उसे दंश लिया

जिससे वह कुछ ही देर बाद अचेत हो गई परामर्श केंद्र के कर्मियों द्वारा आनन फानन में उसे तत्तकाल ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ डॉक्टर के देख रेख में उसका ईलाज चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.