Breaking News

अभियान:रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया जागरुकता अभियान

रेलवे सुरक्षा बल छपरा जंक्शन ने शहर के भागवत विद्यापीठ विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच जन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। इस दौरान रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139, मेरी सहेली, चैन पुलिंग, ट्रेनों पर पथराव, यात्रा के दौरान सुरक्षा व बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। जन जागरूकता कार्यक्रम में करीब 1800 स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ अमरेंद्र सिंह,भागवत विद्यापीठ, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह,रेसुबल छपरा, उप निरीक्षक संजय कुमार राय,सीआईबी छपरा, उप निरीक्षक प्रमोद कुमार, कान्स विजय प्रताप सिंह, विकास कुमार सहित विद्यालय परिवार के गणमान्य अध्यापक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.