Breaking News

पटना में पत्रकार ने खुद को मारी गोली:JDU नेत्री से चल रहा था प्रेम-प्रसंग, सिर में मारी गोली; ICU में एडमिट

पटना के खगोल स्थित अपने मकान में एक अखबार के संवाददाता ने शुक्रवार को खुद को गोली मार ली। आनन-फानन में लोगों ने इलाज के लिए दानापुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आसपास के लोगों ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है।

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि खगोल के गाड़ी खाना निवासी विशाल कुमार पिछले कई वर्षों से पटना के एक दैनिक अखबार में संवाददाता के रूप में काम कर रहा था। आसपास के लोगों ने बताया कि विशाल कुमार (32) के पिता अनूप श्रीवास्तव रेलवे में कॉमर्शियल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं।

विशाल के एक मित्र ने कहा कि एक जदयू नेत्री से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। नेत्री के पति की मौत करीब 4 साल पहले हो गई थी। इसके बाद विशाल उसके करीब आया। करीब 2 साल से विशाल जदयू नेत्री के साथ ही उसके घर में किराया लेकर अपने माता-पिता के साथ रहता था। विशाल के माता-पिता लगातार उसके प्रेम-प्रसंग का विरोध करते थे। शुक्रवार को इसी बात को लेकर विशाल कुमार और परिवार वालों के बीच विवाद हुआ। आक्रोश में विशाल अपने कमरे में गया। इसके बाद खुद को सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते हैं वहां अफरातफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही आसपास के लोग एवं खगौल थाना के पुलिस के द्वारा उसे इलाज के लिए दानापुर स्थित एक नर्सिंग में भर्ती कराया गया। इस मामले को लेकर खगौल थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि इलाज के लिए विशाल को ICU में रखा गया है। पुलिस ने कहा कि कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। सुसाइड के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आगे की कार्रवाई चल रही है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.