Breaking News

छपरा में रिफाइन लदा ट्रक लूट ले गए बद’माश:रक्सौल से भोपाल जा रहा था ट्रक

छपरा में रिफाइन लदे ट्रक के समान सहित गायब करने का मामला प्रकाश में आया है। मामला मशरख थाना क्षेत्र के राजपट्टी सिसई बाजार का बताया जा रहा है। नेपाल से रक्सौल होते हुए भोपाल के लिए रिफाइन लोड ट्रक को बदमाशों ने मशरक के राजापट्टी सिसई नहर के पास से लूट लिया।

ट्रक लूटने की सूचना मिलते ही ट्रांसपोर्टर गोविंदा कुमार शिव शक्ति प्राइवेट घी उद्योग ने मशरक थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मौके पर डीएसपी मढ़ौरा इंद्रजीत बैठा एवम थानाध्यक्ष रितेश कुमार मिश्रा ने ट्रांसपोर्टर एवम ट्रक चालक से गहन पूछताछ कर जांच में जुट गए है। मामला गुरुवार के देर शाम का है।

थाने में गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित।

थाने में गुहार लगाने पहुंचे पीड़ित।

दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार सिधवलिया थाना क्षेत्र के बलरा गांव निवासी ट्रक मालिक सह चालक मनोज तिवारी ट्रक पर 15 सौ टीन पाम ऑयल रक्सौल से भोपाल के लिए लेकर चले थे। ट्रक में लदी पाम आयल जिसकी कीमत 27 लाख रुपया बताया जा रहा है। इसे मशरक थाना क्षेत्र के राजापट्टी के पास हथियार बंद लुटेरा द्वारा ट्रक लूटने की घटना होने की बात चालक द्वारा बताई गई है।

ट्रक चालक द्वारा बताया गया प्रकरण संदेहास्पद लग रहा हैं जिसको लेकर पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया है। लूट की घटना संदेहास्पद होने की भी चर्चा है जिसमें मशरक होकर भोपाल जाने का रास्ता ही नहीं है। ऐसे में महम्दपुर मोड़ से मशरक के रास्ते ट्रक क्यों आई इस बिंदु पर पुलिस जांच में जुटी है। ,

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.