बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कभी कम तो कभी ज्यादा बनी हुई है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य में कुल 293 नए कोरोना मरीज मिले। पटना में कल की अपेक्षा मे एक मरीज ज्यादा मिले। बिहार में 8 जिले ऐसे भी है जहां एक भी मरीज नहीं मिले। बिहार के 38 जिलों में पटना सब से टॉप पर रहा। पटना में कुल 66 नए मामलें मिलें।
इसके अलावा अररिया में 44, सुपौल में 32 भागलपुर में 26, कैमूर में 23, गया में 9, मुंगेर में 8, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और नालंदा में 7- 7- 7, पूर्णिया और सहरसा में 6- 6, किशनगंज और मधुबनी में 5- 5, सारण, वैशाली, बांका और भोजपुर में 4- 4- 4- 4, अरवल, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, कटिहार और शेखपुरा में 3- 3- 3- 3- 3, औरंगाबाद, बेगूसराय और समस्तीपुर में 2- 2- 2, लखीसराय रोहतास, सिवान और शिवहर में 1- 1- 1-1, बाकी के 8 जिलों में एक भी कोरिना मरीज नहीं मिले।
पिछले 24 घंटों में कोरोना से किसी के मारने की खबर नहीं है। एक्टिव मरीजों की बात करें तो पटना मे 535 एक्टिव मरीज है। वहीं अररिया मे 113, सुपौल में 112, सहरसा में 51, मुजफ्फरपुर में 46 और गया में 48 एक्टिव मरीज हैं।
बता दें कि पिछले 24 घंटे में राज्य में 1 लाख 27 हजार 742 सैंपलों की जांच की गई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1487 हो गई। वहीं रिकवरी रेट 98.37 है। बिहार मे अब तक कुल 8,28,992 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।





Leave a Reply