Uncategorized

जमुई के युवक की देवघर में सड़क दुर्घटना में मौत:बाइक चलाकर निजी काम के लिए देवघर गया था

जमुई, गुरुवार देर शाम पिकअप वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।मृतक युवक की पहचान चकाई थाना अन्तर्गत सहपुरा,जमुआ गांव के विशाल कुमार यादव 26 वर्ष पिता सियाराम यादव के रूप में हुए है।

जानकारी अनुसार गुरुवार देर शाम युवक अपने बाइक से निजी काम के लिए देवघर जा रहा था। तभी भिरखिबाद मोड़ के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे युवक के सिर में गहरी चोट लग गया। सिर में गहरी चोट लगने के कारण युवक की मौत घटनास्थल पर हो गई। स्थानीय लोगो के द्वारा युवक को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई।घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए।स्थानीय ग्रामीणों ने घटना की सुचना स्थानीय पुलिस को दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनस्थल पर पहुंचकर घटना की छानबीन में जुट गई।पुलिस को युवक के जेब से आधार कार्ड बरामद किया है। जिससे युवक की पहचान जमुई जिले के चकाई के रूप में हुई। देवघर पुलिस ने घटना की सूचना चकाई थाना पुलिस को दिया।चकाई पुलिस ने मृतक युवक के परिजन को घटना की जानकारी दी।घटना की सूचना मिलते ही परिजन का रो रो कर बुरा हाल है। इधर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.