Breaking News

वैशाली में सड़क हा’दसा, एक की मौ’त:कार की ठोकर से बाइक सवार सिक्युरिटी गार्ड की गई जान,

वैशाली जिले के हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग के पुलिस लाइन के समीप बुधवार की देर शाम एक तेज रफ्तार की कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और उसे इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल लाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक लालगंज थाना क्षेत्र के सिरसा बिरन गांव निवासी परमेश्वर सिंह के बेटा वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई। मृतक युवक के पास से मिले आई कार्ड से उसकी पहचान हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन हाजीपुर सदर अस्पताल पहुंचे और शव को देखर रोने बिलखने लगे। मृतक युवक के परिजनों के मुताबिक मृतक सतीश कुमार एसआईएस सिक्योरिटी कंपनी में गार्ड था। वह एनएच -22 पुलिस लाईन के समीप महिंद्रा एजेंसी में ड्यूटी करता था। उन्होंने बताया कि ड्यूटी करने के बाद वह बाइक से अपने घर जा रहा था उसी दौरान एक तेज रफ्तार की कार ने बाइक में ठोकर मार कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटना की जांच में जुट गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.