Breaking News

नालंदा में युवक का म’र्डर:मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखी ला’श, अप’राधियों ने गो’ली मा’रकर उतारा मौ’त के घाट

नालंदा में एक युवक की हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह हिलसा थाना क्षेत्र के कृष्णा विगहा गांव के बाली गौरैया खंधा में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। अपराधियों ने युवक को गोलियों से छलनी कर हत्या कर दी। ग्रामीणों की मानें तो बुधवार की रात करीब 9 बजे गोलियों की तड़तड़ाहट की आवाज सुनाई दी थी लेकिन लोग कुछ समझ नही पाए थे। गुरुवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की नजर लाश पर पड़ी तो दंग रह गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद हिलसा और थरथरी थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल करने में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाया है। इस घटना के बाद इलाके में लोगो के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि युवक की पहचान में पुलिस जुटी हुई है शव देखने से प्रतीत होता है कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को गौरया खंधा के सुनसान जगह में फेंक दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.