Breaking News

भोजपुर में जमीन विवाद को लेकर मां-बेटे को मा’री गो’ली:बद’माशों ने छत पर चढ़कर की फा’यरिंग

भोजपुर जिले के गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव में सोमवार की दोपहर छत पर चढ़कर हथियारबंद बदमाशों ने मां-बेटे को गोली मार दी। गोली लगते ही दोनों मां-बेटे जख्मी हालत में खून से लथपथ जमीन पर गिर पड़े। जिसके बाद दोनो मां-बेटे को आनन-फानन में इलाज के लिए गड़हनी पीएचसी से आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद दोनो की हालत चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया है।

वहीं दिनदहाड़े इस वारदात के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। घटना की सूचना मिलते ही गड़हनी थाना इंचार्ज संतोष कुमार रजक अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार जख्मियो में गड़हनी थाना क्षेत्र के पोसवां गांव निवासी राम सिहांसन सिंह की 56 वर्षीया पत्नी आशा देवी एवं 22 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार शामिल है।

वही जख्मी आशा देवी के पति राम सिंहासन सिंह ने बताया कि उनके भाई राम सिहांसन सिंह ने बताया कि जमीन को लेकर उनके भाई श्रीराम सिंह से विवाद चला रहा है। उनके द्वारा छह बिगहा जमीन में से चार बिगहा जमीन को बेच गया था। उसी मामले को लेकर जब उनका पुत्र उनसे पूछताछ करने गया तो उनके भाई श्रीराम सिंह ने कहा कि चलो यहां से जाओ। इसके बाद श्रीराम सिंह एवं उनका पुत्र श्याम सिंह छत पर चढ़कर ताबडतोड फायरिंग शुरू कर दी।

जिसमें मेरी पत्नी एवं बेटे को गोली गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं दूसरी ओर राम सिहांसन सिंह ने अपने ही भाई श्रीराम सिंह एवं भतीजे श्याम सिंह पर का गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.