बेगूसराय से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। मंगलवार की शाम कलयुगी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति को गले में फंदा डालकर हत्या कर दिया है। इस संबंध में मृतक के पिता सोनेलाल पासवान ने बताया कि मृतक शत्रुघ्न पासवान की पत्नी की गांव के ही रहने वाले एक लड़के के साथ पिछले 1 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।/
उन्होंने शत्रुघ्न की पत्नी व उसके प्रेमी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि पत्नी और प्रेमी मिलकर ही गले में फंदा डालकर हत्या कर शव को घर में छोड़कर मौके से फरार हो गए। मृतक युवक की पहचान डंडारी थाना क्षेत्र के सुघरान गांव के रहने वाले सोनेलाल पासवान का पुत्र शत्रुघ्न पासवान के रूप में की गई है। खबरों के मुताबिक मृतक शत्रुघ्न पासवान लगातार इस अवैध रिश्ते का विरोध कर रहे थे।



Comment here