Breaking News

मुजफ्फरपुर : रिमांड पर लिया जाएगा “जय गुरुदेव” बस का संचालक पिंटू:बस के परमिट रद्द करने की अनुशंसा,

उत्तर प्रदेश के आभूषण व्यवसाई के कर्मी से सोना लूटने और अपहरण करने के आरोप में जेल में बंद “जय गुरुदेव” बस के संचालक मृत्युंजय कुमार उर्फ पिंटू सिंह को पुलिस रिमांड करेगी। रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। इसकी कवायद शुरू कर दी गयी है। केस के IO को SSP जयंतकांत ने इस संबंध में निर्देश दिया है। इसके अलावा उसके बस के परमिट और लाइसेंस की जानकारी जुटाई जा रही है। इसे रद्द करने की अनुशंसा की जाएगी। उन्होंने बताया कि पिंटू को रिमांड पर लेकर कई बिंदुओं पर पूछताछ की जाएगी।

तलाशी में जो भी अवैध सामान उसके पास से मिले हैं। उसके बारे में जानकारी लिया जाएगा। इसके अलावा उसके सभी गुर्गों के नाम व पते के साथ उनके ठिकाने के बारे में पूछताछ की जाएगी। पुलिस जांच में पता लगा था कि पिंटू अवैध तरीके से आर्म्स और प्राइवेट बॉडीगार्ड लेकर घूमता था। इसी की बदौलत वह धौंस जमाता था। उसके खिलाफ पहले से भी रंगदारी के केस सदर थाना में दर्ज हैं। उसकी फ़ाइल भी खंगाली जा रही है। उस केस में भी उससे पूछताछ होगी। SSP ने कहा कि उसके खिलाफ शीघ्र चार्जशीट दायर कर स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने की कवायद की जाएगी।

अंडरग्राउंड हुए पिंटू के गुर्गे

पिंटू की गिरफ्तारी के बाद उसके सभी गुर्गे अंडरग्राउंड हो गए हैं। उन सभी की गिरफ्तारी को लेकर पूर्वी चंपारण, दियारा क्षेत्र, दरभंगा समेत कई जिलों में विशेष टीम छापेमारी कर रही है। सबसे अहम है कि पिंटू के बॉडीगार्ड जिस हथियार को लेकर घूमते थे। उसका पता किया जा रहा है। बता दें कि पूर्व मेयर समीर कुमार मर्डर केस में भी उसपर AK-47 को ठिकाना लगाने का आरोप था। उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी। हालांकि आर्म्स बरामद नहीं हुआ था।

2.25 करोड़ का लूटा था सोना

गोरखपुर के आभूषण कारोबारी के कर्मी कमलेश यादव से DRI का अधिकारी बनकर पिंटू और उसके चार शागिर्दों ने 2.25 करोड़ का सोना लूट लिया था। इतना ही नहीं उसका अपहरण भी कर लिया। फिरौती के लिए आभूषण कारोबारी को कॉल करवाकर 65 लाख रुपए की डिमांड की। लेकिन, बाद में पांच लाख रुपए लेकर छोड़ दिया था। घटना के बाद कर्मी की शिकायत पर FIR दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इसमे पिंटू का नाम सामने आया। उसे उसके घर से दबोचा गया। लूटा गया सोना और फिरौती की रकम बरामद की गई।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.