Breaking News

मुजफ्फरपुर में ज्वेलरी शॉप से उड़ाए 6.5 लाख के गहने, बेहो’शी का केमिकल छिड़कर की वा’रदात

मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र स्तिथ रक्सा बहादुर चौक पर बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान से साढ़े छह लाख रुपये की सोने गहने लेकर फरार हो गया। बताया गया कि बंगरी के पंकज कुमार की रक्सा बहादुर चौक पर सिद्धि ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी की दुकान है। पंकज अपने भांजा विशाल को दुकान में बैठाकर घर चला गया।

इसी बीच बुलेट पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने दुकान में घुस कर सोने का ज्वेलरी दिखाने को कहा। जिसके बाद दुकानदार ने उसे हनुमानी सहित कई सोने का गहना दिखाया। उसके बाद अपराधियो ने बेहोसी वाला केमिकल हाथ मे निकाल झाड़ दिया। उसके बाद सोने लूट कर हरचंदा की ओर फरार हो गया। दुकानदार ने उठ कर बगल के दुकानदार के मोबाइल से इसकी सूचना अपने मामा को दिया। उसके बाद दुकान पर आते ही विशाल बेहोश होकर गिर पड़ा।

हल्ला होने पर आसपास के लोगो की भीड़ जुट गई। वही इसकी सूचना पानापुर ओपी को दी गयी। जहाँ पानापुर ओपी पुलिस ने पहुँच अपनी गाड़ी से बेहोशी की हालत में उसे मड़वन पीएचसी में भर्ती कराया। जहाँ पीएचसी से बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। वही इसकी सूचना करजा थाना को दी। जहाँ करजा पुलिस ने पहुँच छानबीन में जुटी। स्थानीय लोगो के अनुसार सभी अपराधियों का उम्र 20-22 वर्ष है। वही उसका बड़ा-बड़ा बाल था। बुलेट स्काई कलर की थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.