Breaking News

प्रेमी बोला- उसके पिता रॉड से मारते थे…मैं भगा लाया, मुजफ्फरपुर में मंदिर में की शादी

मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी अपनी प्रेमिका को लेकर घर से भाग गया। इसके बाद दोनों ने मंदिर में शादी भी कर ली। लड़की के पिता ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस टीम उन्हें पकड़ने भी गई। पुलिस ने लड़की को बरामद भी कर लिया। लेकिन इसके बाद लड़के और उसके दोस्तों ने पुलिस टीम पर ही ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने बताया कि उसकी प्रेमिका ने कॉल करके कहा कि मेरे पापा मुझे रॉड से मारते हैं। जलाने की कोशिश करते हैं। अपनी प्रेमिका को उसके पिता की पिटाई से बचाने के लिए घर से भगाकर ले गया। उससे एक मंदिर में शादी भी कर ली। शहर के सिकंदरपुर ओपी क्षेत्र के लकड़ीढाई मोहल्ले में अपने एक दोस्त के दिलवाए गए किराए के कमरे पर दो-तीन दिनों से रह रहा था।

हालांकि, लड़की के पिता के अनुसार वह सिर्फ 15 वर्ष की है। उसके घर से लापता होने के बाद पिता ने काजी मोहम्मदपुर थाना में अपहरण की FIR दर्ज कराई। पुलिस जांच में दोनों का लोकेशन का उसी मकान में मिला।

ईंट-पत्थर बरसाने लगे उपद्रवी

पुलिस ने प्रमोद मिश्रा के मकान में देर रात छापेमारी की। अपहृत किशोरी और अपहरणकर्ता को बरामद कर लौट रही पुलिस पर ईंट-पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। इसमें सब इंस्पेक्टर नसीम अंसारी समेत तीन जवान आंशिक रूप से चोटिल हो गए। जबकि पुलिस की गाड़ी भी हल्की क्षतिग्रस्त हो गयी।

इस मामले में सब इंस्पेक्टर के बयान पर सिकन्दपुर ओपी में FIR दर्ज किया गया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद किया। वहीं, आरोपी अपहरणकर्ता पीयूष उर्फ रामू को गिरफ्तार किया। मकान मालिक प्रमोद मिश्रा को भी हिरासत में ले लिया गया है। आरोपी युवक को जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

फिल्मी स्टाइल में बाइक से आए और हमला किया

सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पंखा टोली से एक लड़की लापता हुई थी। उसके परिजन ने अपहरण का केस दर्ज कराया था। सूचना मिली कि किशोरी और आरोपी दोनों सिंकदरपुर में प्रमोद मिश्रा के मकान में हैं। वे दल बल के साथ वहां छापेमारी करने गए थे। किशोरी और आरोपी को एक कमरे से बरामद किया तथा मकान मालिक को पूछताछ के लिए साथ लेकर वहां से निकले। तभी अचानक से इक सवार तीन युवक फिल्मी स्टाइल में पुलिस गाड़ी के सामने आए। फिर अचानक से ईंट पत्थर बरसाने लगे।

इसके बाद वहां मौजूद कुछ और भी लड़के पत्थर चलाने लगे। जिससे उन लोगों को चोट आई। मकान मालिक समेत अन्य को पुलिस हिरासत से छुड़ाने के प्रयास भी किया। लेकिन, सब इंस्पेक्टर और जवानों ने बाहर निकल डंडे भांजने शुरू कर दिए। यह देखकर सभी आरोपी फरार हो गए।

फिर तीनों को सही सलामत थाना लाया गया। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि बाइक सवार एक युवक उनका बेटा परवीन था। पुलिस ने उसका नाम भी FIR में दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

एक साल से चल रहा था अफेयर

युवक पीयूष ने बताया की उसके मोहल्ले में लड़की के रिश्तेदार रहते हैं। वह अक्सर वहां आती थी। इसी दौरान दोनों में पहचान हुई थी। फिर मोबाइल नम्बर का आदान प्रदान हुआ। परिजन से चोरी छिपे बात शुरू हुई। फिर प्यार हो गया।

इसी दौरान लड़की ने उसे बताया कि उसके पिता उसे बहुत मारते पीटते हैं। रॉड से मारते हैं और आग लगाने की धमकी भी देते हैं। इस बात से वह काफी परेशान थी। तभी युवक ने ठान लिया कि वह उसकी जान बचाएगा। फिर एक सोची समझी प्लानिंग के तहत लेकर भाग गया।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.