Breaking News

आंदोलन के डर से छात्रों को राहत:पटना समेत बिहार के 94 लाख सीनियर सिटीजन काे अब रेलयात्रा में छूट नहीं

आंदाेलन के डर से छात्राें काे परीक्षा के दाैरान रेल टिकट पर मिलने वाली छूट ताे मिलती रहेगी, लेकिन रेलवे बोर्ड ने सीनियर सिटीजन को मिलने वाली रियायत को खत्म कर दिया है। रेलवे के इस निर्णय से बिहार के करीब 94 लाख और पटना के करीब 5 लाख 42 हजार सीनियर सिटीजन काे अब पूरा किराया देकर यात्रा करनी हाेगी। 58 से अधिक की उम्र की महिला और 60 से अधिक आयु वाले पुरुषों को रेल टिकट पर छूट मिलती थी।

कोरोना काल में सीनियर सिटीजन को रेल सफर पर मिलने वाली छूट को बंद कर दिया गया था। लोगाें को उम्मीद थी कि कोरोना पर नियंत्रण होने के बाद फिर से रेलवे छूट देगा। लेकिन, रेलवे बोर्ड ने सीनियर सिटीजन महिला और पुरुष दोनों को मिलने वाली छूट को खत्म कर दिया गया है। इसको लेकर सीनियर सिटीजन के बीच नाराजगी है। उन्हाेंने कहा कि छात्र आंदोलन कर सकते हैं, इसलिए उनके डर से उन्हें मिलने वाली छूट काे जारी रखा गया है।

इन्हें मिलेगी छूट }एजुकेशन टूर, रिसर्च वर्क, एग्जाम, इलाज व दिव्यांग को रियायत

1. होम टाउन या एजुकेशन टूर पर जाने वाले जनरल कैटेगरी और एससी-एसटी कैटेगरी के स्टूडेंट्स को सेकेंड क्लास और शयनयान श्रेणी में छूट मिलती है। वहीं, ग्रेजुएट तक की लड़कियों और 12वीं कक्षा तक के लड़काें (मदरसा के छात्रों सहित) काे घर और स्कूल के बीच को फ्री सेकेंड क्लास एमएसटी की सुविधा।

2. ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों के छात्रों को साल में एकबार एजुकेशन टूर के लिए दूसरे दर्जे में, मेडिकल, इंजीनियरिंग एंट्रेंस, यूपीएससी, एसएससी मेंस, रिसर्च वर्क के लिए रिसर्चर्स को सेंकेंड क्लास और शयनयान श्रेणी में छूट।
3. इलाज के लिए जा रहे कैंसर और थैलेसीमिया रोगियों के साथ एक अटेंडेंट काे छूट दी जाती है। इसके अलावा हार्ट सर्जरी, डायलिसिस, हेमोफीलिया, टीबी, एड्स, कुष्ठ, ऑस्टोमी आदि के रोगियों को छूट मिलती है।
4. दिव्यांग को एक शख्स को ले जाने की इजाजत होती है और उन्हें 3 एसी, चेयरकार, शयनयान और सेंकेंड क्लास में 75%, फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी में 50%, राजधानी/शताब्दी की 3 एसी और चेयरकार में 25% की छूट होती है।
क्या कहते हैं बुजुर्ग
सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट पर जो रियायत मिली हुई थी उसे रेलवे बोर्ड ने वापस ले लिया। सरकार को यह निर्णय वापस लेना चाहिए और पहले की तरह रियायत जारी रखनी चाहिए।

-नंद किशोर सिंह, सीपीआईएमएल प्रांतीय सदस्य
सीनियर सिटीजन के साथ नाइंसाफी हुई है। लेकिन, स्टूडेंट को टिकट दर पर छूट जारी है। रेलवे बोर्ड को डर है कि अगर स्टूडेंट को मिलने वाली छूट में को खत्म किया गया तो ये बड़ा आंदोलन खड़ा कर सकते हैं।

-राज कुमार झा, राष्ट्रीय सचिव, राेड ट्रांसपाेर्ट वर्कर फेडरेशन

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.