Breaking News

बेगूसराय में 600 रुपए बकाया मांगना पड़ा महंगा:युवक को ग्रामीण ने पीट-पीटकर किया अधमरा

बेगूसराय में एक युवक को 600 रुपये बकाया राशि मांगना उस वक्त मांगा पड़ गया। जब दबंगों युवक ने बकाया राशि मांगने से नाराज होकर युवक को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। और परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए ले गया जहां उसकी मौत हो गई। इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया एवं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा गया। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के बनहारा वार्ड नंबर 1 की है।

मृतक व्यक्ति की पहचान बनहारा वार्ड नंबर एक के रहने वाले स्वर्गीय महेंद्र साह का 48 वर्षीय पुत्र भरत साह के रूप में की गई है। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले रेल का टिकट कटाने के लिए गांव के ही रहने वाले युवक को 600 रुपये दिया था। नहीं इनका टिकट कटाया और ना ही इनका पैसा वापस किया था। बृहस्पतिवार के दिन भरत साह अपना बकाया राशि मांगने के लिए युवक से गया था। बकाया पैसा को लेकर दोनों में पहले कहासुनी शुरू हो गई। इसी से नाराज होकर गांव के ही रहने वाले युवक के द्वारा भरत साह के साथ मारपीट करने लगा और जोर से धक्का दे दिया।

जिससे भरत साह वहीं पर गिर गया और बेहोश हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गया जहां इलाज के दौरान भरत साह की देर रात मौत हो गई। इस मौत से नाराज होकर परिजनों ने जमकर बवाल काटा।वही स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तेघड़ा थाने पुलिस को दी। मौके पर तेघड़ा थाने के पुलिस पहुंचकर किसी तरह मामला को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.