Breaking News

गोपालगंज में करंट लगने से एक की मौ’त:विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आने से दो मजदूर झु’लसे

गोपालगंज के फुलवरिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में विद्युत प्रवाहित 11000 तार के संपर्क में आ जाने से 2 मजदूर झुलस गए जिसमें एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वही एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया जिसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के लक्षण टोला गांव निवासी विश्वनाथ प्रसाद के बेटा राजेश राजेश प्रसाद व जख़्मी उसी ग़ांव के निवासी गुजेसर साह के बेटा गया साह के रूप में की गई।

दरअसल घटना के संदर्भ में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक राजेश पेशे से चापाकल लगाने का काम करता था। रोज की तरह रोजी रोटी के तलाश में घर से निकला था जिसके बाद कल्याणपुर गांव में चापाकल के के पाइप लगाने के काम मिल गया। इसी बीच लोहे के पाइप सर से इसी बीच लोहे का पाइप जमीन के अंदर गाड़ने की कोशिश कर रहा था लेकिन उसकी नजर सिर के ऊपर से गुजर रही 11 हजार के विद्युत प्रवाहित तार पर नही जा सकी जिसके कारण पाइप सीधे तार के सम्पर्क माब आ जाने से पाइप पकड़े दो दो मजदूरो में एक राजेश पाइप के साथ सीधे पानी मे जा गिरा वही दूसरा मजदूर गया साह पास में खाली जगह पर गिर गया जिससे वह झुलस गया

लेकिन राजेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे एहतियात ईलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया फिलहाल इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.