Breaking News

मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कटकर छात्रा की मौ’त:हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रही थी, तभी हुआ हा’दसा

मुजफ्फरपुर में शुक्रवार को ट्रेन से कटकर एक 22 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि उसने कान में हेडफोन लगा था। इसी बीच वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा मुजफ्फरपुर-हाजीपुर रेलखंड के रामदयालु नगर स्थित माधोपुर सुस्ता रेल फाटक के पास हुआ। उसका शव ट्रैक किनारे पड़ा मिला। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची सदर पुलिस ने घटनास्थल की छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया। मृतका की पहचान सरैया थाना क्षेत्र डोकरा गांव निवासी लालू ठाकुर की 22 वर्षीय पुत्री गुड़िया कुमारी थी। शव की पहचान होने के बाद मृतका के परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजनों ने बताया कि गुड़िया शहर के आरबीबीएम कॉलेज की छात्रा थी। वह अपने घर से एडमिट कार्ड लेने की बात कहकर निकली थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि छात्रा कान में हेडफोन लगाकर ट्रैक पर चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में वह आ गई। मामले में सदर थाने के दारोगा मणिभूषण कुमार का कहना है कि ट्रेन से कटकर एक छात्रा की मौत हुई है।

घटनास्थल की छानबीन की गई है। उसके पास से बैग बरामद किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि छात्रा कान में हेडफोन लगाए हुई थी। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। परिजनों का बयान दर्ज कराने की कवायद की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.