वैशाली के बिदुपुर प्रखंड के नवानगर पंचायत वार्ड संख्या 12 निवासी पूर्व मुखिया प्रत्याशी राजकुमार भगत के एकलौती पुत्री 19 वर्षीय सुजाता कुमारी की जहरीली सर्प डंसने से मौत हो गई। घटना के सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त घटी जब मृतिका सुजाता कुमारी अपने घर से दरवाजे पर आ रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठी जहरीले सांप ने डंस लिया।
सर्प डंसने की बात सुजाता ने परिवार के लोगों को बताई, उसके बाद घर में कोहराम मच गया।आनन-फानन में परिजनों ने झार-फुक के लिए मधुरापुर गांव में एक ओझा के पास ले गये।दो घंटे तक झार फूंक चला। स्थित सुधार नहीं होने पर लोगों ने पीएचसी में भर्ती कराया। डाक्टर ने मेडिसिन चलाने के बाद मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। मुजफ्फरपुर जाने के दौरान सराय और भगवानपुर के बीच रास्ते में ही मौत हो गई।
फिर भी परिजनों ने मुजफ्फरपुर हॉस्पिटल पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।शव घर पहुंचते गांव में चित्कार मच गया। मृतिका के पिता राजकुमार भगत ने कहा कि पहले भी दो बार सर्प डंसा था तीसरी बार में मौत हो गई। मृतिका स्नातक की छात्रा थी और दो भाई एक बहन थी । सुजाता की मौत पर परिजनों के रो रो कर बुरा हाल हो गया है



Comment here