BIHARBreaking NewsMUZAFFARPURSTATE

होली के मौके पर बाबा गरीबनाथ का 5 क्विंटल गुलाल से हुआ महाश्रृंगार “हर हर महादेव” “ॐ नमः शिवाय”

मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ के दरबार में होली मनाया गया। इस शुभ अवसर पर बाबा गरीबनाथ का 5 क्विंटल गुलाल से महाश्रृंगार किया गया तत्पश्चात बाबा की महाआरती भी की गई। महाआरती के बाद मंदिर के पुजारियों ने फगुआ मनाया फिर फगुआ गीत गाया गया।उक्त अवसर पर मंदिर न्यास परिषद के सचिव एन.के. सिन्हा, कोषाध्यक्ष पुरेंद्र प्रसाद, प्रधान पुजारी पंडित विनय पाठक सहित अन्य पुजारीगण उपस्थित रहें।

आज के इस अवसर पर बाबा कै मालपुआ, मिठाई एवं ठंडाई का महाभोग लगाया गया। शिवभक्तों की बड़ी भीड़ इस आयोजन के दौरान मौजूद रही जो लगातार बाबा का जयघोष कर रही थी।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.