आज मुज़फ़्फ़रपुर के यू०बी० टावर स्थित रॉक मेगा इंटरटेनमेंट एण्ड प्रमोशंस के सभागार में ओलगोल फ़्लिम्स के बैनर तले बॉलीवुड गायक ऐश्वर्य निगम और दिपाली सहाय के द्वारा गाये गीत “रंग दे” को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें इस गाने के प्रोड्यूसर और कम्पोज़र अजय जायसवाल, निर्देशक स्वप्निल जैसवाल तथा बिहार भाजपा कला प्रकोष्ठ के सयोंजक वरूण कुमार सिंह मौजूद थे।

लीक से हटकर बनाये इस गाने का मूल उद्देश्य “बुरा न मानो होली है” की कहावत से हटकर “बुरा न करो होली है” की तर्ज़ पर बनाया गया है।इस मौके पर ऐश्वर्य निगम ने होली में अभद्वारता से परहेज रखने की बात कही तथा रिस्तो के बुनियादी महत्व को बरकरार रखने की ज़रूरत पर बल दिया एवं स्वछ होली खेलने की अपील की। वही दिपाली सहाय ने हिंदुस्तान की प्राचीनतम नारी सम्मान की परंपरा को त्योहरो व उत्सवो के साथ मिलाकर रखने की बात कही।







Leave a Reply