Breaking News

बेगूसराय में भारी मात्रा में शराब बरामद:पुलिस की छापेमा’री में हुई ब’रामदगी, शरा’ब कारोबारियों में हड़कंप

बेगूसराय में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगातार अभियान जारी है। इसी कड़ी में एक बार फिर पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद करने में कामयाबी मिली है।

यह कार्रवाई बछवारा थाने के पुलिस ने गोधना पंचायत के दरगहपुर गुप्ता बांध के समीप की है। बताया जाता है कि बछवारा थाने पुलिस को गुप्त सूचना मिली की दरगहपुर गुप्ता बांध के समीप भारी मात्रा में शराब की खेत लाई गई है।

इसी के सूचना के आधार पर छापेमारी करने के लिए पुलिस पहुंची तो मौके वारदात से 52 कार्टून विदेशी शराब को उस जगह से बरामद किया। इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि मंगलवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर गोधना पंचायत के दरगहपुर गांव निवासी प्रमोद कुंवर के डेरा पर छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान भूंसा में छुपाकर रखे गए 52 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया गया। सभी विदेशी शराब अरुणाचल प्रदेश निर्मित है।

इसमें रायल पलेयर 180 एम्एल का 14 कार्टन,रॉयल स्टाइल 375 एम्एल 9.5 कार्टन,गोल्डन जुबली 375 एम्एल का 14 कार्टन 16 पिस,गोल्डन जुबली 180 एम्एल 91 पिस,रायल स्टाइल 750 एम्एल 7 कार्टन,गोल्डन जुबली 750 एम्एल 4 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया है। वही रानी तीन पंचायत के चमोबन गांव में पुलिस ने छापेमारी कर बंद पड़े घर के शौचालय से दो ड्राम में करीब एक सौ लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब के साथ विदेशी शराब की सात बोतले भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने सभी अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस द्वारा की गयी छापेमारी से ईलाके के शराब कारोबारियों में हडकंप मचा है। थानाध्यक्ष ने कहा कि अवैध शराब मामले में कारोबारी को चिन्हित किया जा रहा है। उसके बाद कारोबारी के विरुद्ध बिहार मध्य निषेध अधिनियम उल्लंघन के तहत प्राथमिकी दर्ज की जायगी। छापेमारी अभियान में इन्स्पेटर राकेश लाल,एएसआई भानु प्रताप समेत पुलिस बल मौजूद थे।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.