दलसिंहसराय शहर के एनएच 28 के सरदारगंज चौक स्थित सिटी मार्ट में बुधवार के अल सुबह विधुत शॉर्ट- सर्किट से आग लगने के बाद अफरातफरी मच गयी. मार्ट से निकल रही आग की लपटें और धुंआ देखकर मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों की भीड़ जुट गई.
इधर मार्ट के आसपास के दुकानदार अपने अपने दुकान को सुरक्षित करने के लिए समान बाहर निकालने में जुट गए तो वहीं स्थानीय लोग भी अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास करने लगें. मार्ट से निकल रही आग की लपेट और धुएं की वजह से आग पर काबू पाना में बहुत ही मुश्किल हो रही थी.
सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मी के अनुसार आग लगने की घटना बिजली की शॉर्ट सर्किट के कारण होने की बात बताया गया है.







Leave a Reply