Breaking News

प्लास्टिक बंद होने से महिलाओं को मिली रोजगार:बगहा में झोला उत्पादन में जुटी है महिलाएं

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाए जाने हेतु जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद ने बताया कि प्लास्टिक बैन होने से जहां एक तरफ पर्यावरण को लाभ मिलेगा।

वहीं, आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को भी भारी मात्रा में रोजगार मिलेगा। इसके लिए नगर परिषद के द्वारा शहरी महिलाओं के लिए रोजगार सृजित किया जा रहा है। प्लास्टिक बंद होने के साथ ही कपड़ा के झोले का डिमांड बढ़ गया है। इस डिमांड को शहरी आजीविका मिशन की महिलाएं पूरी कर रही हैं। इसके साथ हैं शहर में समूह के द्वारा जल्दी बर्तन बैंक की शुरुआत कराई जाएगी।

महिलाओं की ओर से बर्तन सभी तरह के फंक्शन में किराए पर दिया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। इसमें नगर परिषद के द्वारा दिया गया चक्र चालित राशि का प्रयोग किया जाएगा। बर्तन बैंक से सीधे-सीधे महिलाओं को फायदा मिलेगा। जो भी किराए के पैसे आएंगे उससे महिलाओं का विकास होगा।

जागरूकता रैली की किया गया आयोजन

कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार प्रसाद द्वारा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर पुराना कार्यालय नगर परिषद बगहा से बगहा बाजार के लिए रवाना किया । जागरूकता रैली द्वारा पॉलीथिन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने एवं प्लास्टिक का उपयोग बंद किए जाने का संदेश देते हुए पुरानी बाजार ,हनुमानगढ़ी ,हनुमानगढ़ी से गुदरी बाजार होते हुए मेन मार्केट बगहा ,मेन मार्केट बगहा से हॉस्पिटल रोड एरिया कवर किया गया।

रैली में समूह की महिलाओं के साथ साथ कार्यपालक पदाधिकारी कमलेश कुमार के द्वारा पदयात्रा कर के बगहा बाजार के आम जन मानस को पॉलीथिन के प्रयोग से होने वाले नुकसान एवं प्लास्टिक प्रयोग को बंद किए जाने का संदेश दिया गया।

रैली में नगर मिशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह, शिप्रा कुंडू, सामुदायिक संगठन प्रियंका दिवेदी, स्थापना प्रभारी राकेश रोशन, कनीय अभियंता प्रदीप कुमार, लेखाकार विपिन कुमार, रुपेश कुमार, आशीष कुमार के साथ सद्दाम, समीर, रामजी, अमीन अभय कुमार श्रीवास्तव, सामुदायिक संसाधन व्यक्ति किरन, नीतू, रीता रिंकी ,शोभा ,गुड़िया ,बेबी सुनीता कुमारी, ममता, रूबी, सुधा एवं सुनीता देवी उपस्थित रही।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.