वैशाली जिले के बिदूपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर में बाजार से सब्जी की खरीदारी कर घर लौट रहे युवक के साथ मंगलवार की देर शाम आधे दर्जन लोगों मारपीट करने लगे। बचाने के लिए गए अन्य भाई एवं बहन को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा और बहन की भी पिटाई कर दी। पिटाई से घायल हुए भाई बहन की इलाज सदर अस्पताल हाजीपुर में चल रहा है।

बिदूपुर थाना क्षेत्र में रहिमापुर गांव निवासी कौशल कुमार उर्फ गुड्डू ने गांव के ही ज्वाला प्रसाद सिंह,चंदन कुमार, विक्की कुमार सिंह, नवल किशोर सिंह, धरवेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना कुमार समेत आधे दर्जन लोगों द्वारा रास्ते में रोककर मारपीट करने का आरोप लगाया है।



Leave a Reply