Breaking News

भोजपुर में सड़क हादसे में दुकानदार की मौ’त:बस स्टैंड के पास गाड़ी ने मा’री टक्कर

शहर के नवादा थाना क्षेत्र के प्राइवेट बस स्टैंड के मुख्य गेट के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक क्रोकरी दुकानदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

मृतक सारण (छपरा) जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के हुसेपुर भारती टोला गांव निवासी सुदामा भारती के 55 वर्षीय पुत्र भैरव भारती उर्फ नकुल हैं। वह कुछ वर्षो से नारायणपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर बाजार पर अपना क्रोकरी दुकान चलाते थे एवं अपने छोटे पुत्र दीपक कुमार भारती के साथ किराये के मकान लेकर रहते थे। इधर मृतक के पुत्र दीपक कुमार भारती ने बताया कि वह अपने पिताजी के साथ ही नारायणपुर में किराये के मकान में रहता है।

उसके पिता आज सुबह क्रोकरी दुकान को लेकर प्लास्टिक का सामान लेने आरा आए थे। मंगलवार की दोपहर जब वह सामान लेकर वापस नारायणपुर लौट रहे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने प्राइवेट बस स्टैंड के मुख्य द्वार के समीप ही उन्हें धक्का मार दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद एक पहचान के दुकानदार ने फोन कर उनके पुत्र को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही मृतक के पुत्र एवं अन्य परिजन आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके पश्चात परिजन शव को दाह-संस्कार के लिए वापस गांव ले गए। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। घटी इस घटना के बाद मृतक के परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.