बीते 10 दिनों से बारिश में आई कमी के कारण कोसी के जलस्तर में कमी देखी जा रही है जिस वजह से नदियों में कटाव तेज हुई है। उदाकिशुनगंज अनुमंडल के चौसा प्रखंड अंतर्गत बाढ़ ग्रस्त इलाकों में कोशी का कहर पानी घटने पर भी जारी है। इस संकट में चौसा प्रखंड अंतर्गत मोरसंडा पंचायत के अमणी टोला के लोग कटाव का दंश झेल रहे है। प्रशासन द्वारा जो कटाव रोधी कार्य किये गए हैं वो नकाफी लग रहा है। अमनी टोला निवासी दिनेश मुनि और पारो मुनि ने बताया की अंचल प्रशासन के द्वारा कटाव रोधी कार्य किया गया लेकिन जहाँ पर पानी का सीधा दवाब ज्यादा है वहाँ पर जियो बेग नही देकर बगल में दे दिया गया है। जिस कारण नदी का कटाव रुक नहीं पाया है।

जलस्तर में कमी के कारण हो रहा कटाव।
ऐसा अनुमान है कि इस मौसम में भी नदी 100 से 150 फिट नई जमीन को काटकर अपने आगोश में समा लेगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते इन जगहों पर कटाव रोधी कार्य नहीं किया गया तो सैकड़ों एकड़ जमीन नदी में समा जाएगी। वहीं पूर्व पंचायत समिति सदस्य मुकेश कुमार ने कहा की यहाँ पर रिंग बांध की सख्त आवश्यकता है। रिंग बांध नही देने की स्थिति मे अमनी टोला, करेलिया वासा,करेलिया मुसहरि समेत कई गाँव आने वाले दिनों में नदी मे विलीन हो जायेगी। विदित हो कि यह इलाका साल मे चार महिना बाढ़ के पानी से घिरा रहता है और इस दौरान खुद का राशन लाने के लिए पांच किलोमीटर दूर लोग नाव से जाते हैं।


प्रदर्शन करते लोग।
इसके लिए वे पचास से सौ रुपये देकर जान हथेली पर रख कर फूलौत आवाजाही करते हैं। कटाव से बचाव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन भी दिया गया है। जिसमें राहत एवं बचाव कार्य के साथ विस्थापित होने की स्थिति में वास के लिए जमीन उपलब्ध कराने की मांग भी की गयी है।





Comment here