सीवान में सावन के पहली सोमवारी पर मंदिर में भगदड़ के दौरान एक महिला की मौत हो गई। जबकि अन्य दो महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिनका इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला सीवान के सिसवन थाना अंतर्गत ऐतिहासिक महेंद्र नाथ मंदिर का है। बता दें कि सावन की पहली सोमवारी पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का भारी भीड़ उमड़ पड़ा। जहां भगदड़ के दौरान भीड़ में दबने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि 2 महिला घायल हो गई।

मृतका के रोते-बिलखते परिजन।
मृत महिला की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर निवासी मुस्ताक चौधरी की पत्नी लीलावती देवी के रूप में हुई है। वही घायल महिला प्रतापपुर निवासी जनक देव भगत की पत्नी शिव कुमारी और हुसैनगंज थाना क्षेत्र के शाहबाजपुर निवासी दीनानाथ यादव की पत्नी अजोरिया देवी है।घायल शिव कुमारी के पति जनक देव भगत ने बताया कि महेन्द्रनाथ मंदिर में सुबह तीन भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

मंदिर परिसर में लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
मंदिर का गेट जैसे ही खुला जल चढ़ाने के लिए भगदड़ मच गई। वही गेट के पास दबने से लीलावती देवी की मौत हो गई। जबकि दो महिला घायल हो गई। घटना के बाद तीनों को सीवान सदर अस्पताल लाया गया। जहां लीलावती देवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। वही दोनों घायल महिला शिवकुमारी और अजोरिया देवी का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने लीलावती देवी के मौत के बाद उसे सदर अस्पताल से अपने घर प्रतापपुर लेकर चले गए।

भगदड़ में मंदिर परिसर में गिरा साउंड बाक्स।
घटना की सूचना मिलते ही सिसवन थाना पुलिस और चैनपुर महादेवा ओपी पुलिस मंदिर परिसर में सुरक्षा घेरा बना दिया है। पूजा करने वाले श्रद्धालुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही धक्का-मुक्की करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी चेतावनी जारी किया गया है। वही भीड़-भाड़ इलाके में पुलिस की तैनाती की गई है। घटना सुबह तकरीबन 3:00 बजे की है। फिलहाल मंदिर में स्थिति सामान्य है।







Comment here