Breaking News

इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ बन गया ह’थियार त’स्कर:6 कट्टा, तीन पि’स्टल और 10 गोली के साथ पुलिस ने दबोचा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में इंजीनियरिंग कॉलेज के सेकंड ईयर का छात्र साहिल कुमार बेगूसराय में भारी मात्रा में हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। एसपी अवकाश कुमार ने बताया कि मटिहानी थाना क्षेत्र के मेन रोड से साहिल कुमार को हथियार की बड़ी खेप ले जाते हुए गिरफ्तार किया गया। लॉकडाउन में वो गांव आया और उसके बाद अपराध की दुनिया में पैर जमाने लगा।

लॉकडाउन में आया था घर
गिरफ्तार इंजीनियरिंग के छात्र की स्कूटी से 6 कट्टा, तीन पिस्टल और दस राउंड जिंदा कारतूस की जब्त किया गया है। इससे पूछताछ में यह पता चला कि कोरोनाकाल में अपने इंजीनियरिंग कॉलेज से समस्तीपुर जिला घर आया हुआ था। इसी छुट्टी में इसका गांव के कुछ अपराधी तत्वों से संपर्क हो गया और यह हथियार तस्करी के धंधे में सक्रिय हो गया। धंधा में आने के बाद यह लौट कर कभी इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं गया । यहीं पर हथियार तस्करी कर धन कमाने में जुट गया।

जब्त हथियार।

जब्त हथियार।

बदमाश की गिरफ्तारी के बाद साहिल के बारे में मिली जानकारी
पुलिस इसके द्वारा हथियार के धंधे से कमाई गई संपत्ति की जांच करने में भी जुट गई है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले सिंघौल ओपी क्षेत्र में हुए हथियार तस्कर की गिरफ्तारी के बाद मिली जानकारी पर पुलिस के द्वारा काम किया जा रहा था। इससे यह गिरफ्तारी संभव हो पाई है। पुलिस ने यह भी पता कर लिया है कि साहिल कुमार किसे डिलीवरी करने वाला था। उसने हथियार क्यों मंगाया था?

मामले की जानकारी देते एसपी।

मामले की जानकारी देते एसपी।

विशेष टीम का गठन कर सिंडिकेट को पकड़ने के लिए कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि बेगूसराय पुलिस द्वारा एक लिस्ट बनाया गया है। इसमें बेगूसराय में हथियार की तस्करी करने वाले लोग जो अपराध को बढ़ावा देने के लिए लगातार हथियार की तस्करी कर रहे हैं। उनके सफाए के लिए बेगूसराय पुलिस अभियान चलाने की तैयारी में जुटी हुई है।

Comment here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.