बेतिया लौरिया नेशनल हाईवे में पराउटोला पेट्रोल पंप के समीप दो बसों की टक्कर में बाइक सवार व्यक्ति की मौत मामले में लौरिया थाने की पुलिस ने मृतक के भाई के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बता दें कि मृतक राजू श्रीवास्तव के छोटे भाई रंजीत श्रीवास्तव ने लौरिया थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया है कि उनके बड़े भाई राजू श्रीवास्तव पत्नी आरती देवी के साथ अपने पुत्र शिवम कुमार को डॉक्टर से दिखाने के लिए गुरुवार को बेतिया बाइक से गए हुए थे।
शाम करीब 3 बजे डॉक्टर से दिखाने के बाद घर तेलपुर लौट रहे थे। जैसे ही वह बेतिया लौरिया नेशनल हाईवे में पराउटोला पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे की शिवदानी बस के चालक लापरवाही से बस चलाते हुए ओवरटेक के दौरान बाइक सवार तीनों व्यक्ति को रोते हुए गड्ढे में पलट गेया। जिसमें बाइक सवार तीनो लोग दब गए जिससे घटनास्थल पर ही मेरे भाई की मौत हो गई। जबकि भतीजा और भौजाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वही लौरिया थाना अध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मृतक के भाई क्या आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर बस को जप्त कर लिया गया है और कार्रवाई की जा रही है जल्दी बस के ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।



Comment here