कोहराम मच गया। चारों तरफ चीख़ पुकार मच गया। छपरा के दो व्यक्तियों को अनियंत्रित कार ने रौद दिया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जबकि दुकार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के शिकार हुए व्यक्ति पिता पुत्र बताये जा रहे है। घटना शुक्रवार के देर रात का बताया जा रहा है। मृतक सोनुपर थाना क्षेत्र के ईस्माइल चक निवासी विवेक पांडेय (45 वर्ष) पिता राघव पांडेय के रूप में हुई है। वहीं घायल शिवम पांडेय (24वर्ष) पिता विवेक पांडेय गंभीर अवस्था मे इलाजरत है।मौत के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम करा शव गांव में पहुचा।n
मृतक के बेटे की स्थिति बेहद चिंताजनक बनी हुई है। घटना सोनपुर और हाजीपुर के बीच गंडक पुल के समीप घटित हुआ है।पिता पुत्र बर्थडे पार्टी में सामिल हो अपने गांव इस्माइल चक आ रहे थे तभी अनियंत्रित वाहन ने कुचल मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मृतक विवेक पांडेय अपने पुत्र के साथ बेटी के यहाँ हाजीपुर में बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट कर वापस घर आ रहे थे। हाजीपुर से ज्यो बाहर निकले बुलेट पंचर हो गई पंचर बनाने के लिए पिता पुत्र गाड़ी को धक्का देते हुए सड़क किनारे से पंचर दुकान पर ले जा रहे थे तभी पीछे से आ रही अनियंत्रित वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया।
टक्कर के बाद घायल पिता पुत्र को हाजीपुर अस्पताल में ले जाया गया जहाँ चिकित्सको ने विवेक पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वही शिवम पांडेय की हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार के सुबह शव पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल से घर पहुचते ही कोहराम मच गया। मृतक विवेक पांडेय गोविंदचक पंचायत में वार्ड पार्षद भी राह चुके है। मौत की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी।



Comment here