नालंदा जिले के चंडी थाना इलाके के कैशौरा गांव में बुधवार को शराब पीने का विरोध करने पर पति ने पत्नी की पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। मृतका झूलन मिस्त्री की (25) वर्षीया पत्नी कंचन देवी है।
मृतका के मायके वालों ने बताया कि अक्सर उसका पति शराब के नशे में आकर उसके साथ मारपीट किया करता था। जब भी उसकी पत्नी शराब पीने का विरोध करती थी तो पति के द्वारा प्रताड़ित और मारपीट किया जाता था। 2 दिन पूर्व भी दिन में जब वह नशे की हालत में घर आया था तो उसने विरोध किया।
गुस्से में आकर उसने लाठी डंडे से पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दिया। जिससे उसका एक पैर भी टूट गया था । हालांकि जख्मी पत्नी का ईलाज पति के द्वारा वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में कराया जा रहा था । मगर मौत हो जाने के बाद वह लाश छोड़कर फरार हो गया।
चण्डी थाना अध्यक्ष अभय कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है । आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।



Leave a Reply