Breaking News

नालंदा पर बुद्ध-पूर्णिमा एक्सप्रेस का ठहराव:नालंदा सांसद ने की मांग, कहा- नालंदा और सारनाथ का रिश्ता काफी पुराना

बुद्ध-पूर्णिमा एक्सप्रेस का ठहराव नालंदा रेलवे स्टेशन पर करने की मांग काफी समय से हो रही थी। अब लोगों की मांग पूरी हो गई है। बुद्ध पूर्णिमा ट्रेन का ठहराव नालंदा स्टेशन पर शुरू हो गया है। नालन्दा सांसद कौशलेन्द्र कुमार ने पत्र लिखकर व मिलकर रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव से इस बात के लिए अनुरोध किया था।

रेलमंत्री ने उनकी बात मानते हुए एक पत्र जारी किया है। जिसमें रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने यह लिखा है कि आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि गाड़ी संख्या 14223/14224 बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का ठहराव नालंदा रेलवे स्टेशन पर दे दिया गया है।

सांसद ने कहा कि नालंदा अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल है। यहां देश-विदेश के सैलानी आते हैं। इसे विश्व धरोहर की सूची में भी शामिल किया गया है। नालंदा बौद्ध धर्मावलम्बियों के लिए आस्था का केन्द्र है। नालंदा और सारनाथ का रिश्ता काफी पुराना है। यहां के लोग काफी समय से यह मांग कर रहे थे। रेलमंत्री ने उनके तर्कों को सही माना और मांगो को पूरा कर दिया है। मांग पूरी होने पर लोगों में खुशी है। लोगों ने इसके लिए सांसद के साथ रेलमंत्री को भी बधाई दी है।

दरअसल कोरोना को लेकर नालंदा रेलवे स्टेशन पर बुद्ध पूर्णिमा का ठहराव बंद कर दिया गया था। इसके आलोक में नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने रेल मंत्री को नालंदा रेलवे स्टेशन पर फिर से बुद्ध पूर्णिमा के ठहराव को बहाल कराने के लिए एक पत्र लिखा था। जिसे रेल मंत्री ने स्वीकार करते हुए पुनः नालंदा रेलवे स्टेशन पर बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के ठहराव का आदेश जारी कर दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.