मोतिहारी पुलिस के लिए पिछले कुछ दिनों से सिरदर्द बने दो अपराधी को हथियार के साथ रामगढ़वा पुलिस ने थाना क्षेत्र के बर्दियाही घाट पर अपराध की योजना बनाते गिरफ्तार कर लिया है। इस बाबत रामगढ़वा थानाध्यक्ष इंद्रजीत पासवान ने बुधवार को बताया कि रामगढ़वा थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर पर सूचना मिली कि बर्दियाही घाट स्थित पुल पर दो संदिग्ध अपाची बाइक से घूम रहा हैं, सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ प्राइवेट गाड़ी से पहुंचे पुलिस को आता देख दोनो अपराधी भागने लगा ,इसी बीच भागने के क्रम में दोनों अपराधी बाइक से गिर गया, जिसके बाद पुलिस बल खदेड़ कर दोनों को पकड़ लिया। थाने पर दोनों की तलाशी ली गई तो एक ऑटोमेटिक पिस्टल,व एक मैगजीन तथा काले रंग की अपाची बाइक को बरामद किया , उसके बाद पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधियो ने अपना पता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के राय सिंघा निवासी परमानंद सिंह का पुत्र नितेश कुमार सिंह और जयमंगल सिंह का पुत्र श्याम सुंदर कुमार बताया,
कई कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकर किया हैं
गिरफ्तार दोनों अपराधियो ने पूछताछ में पीपरकोठी थाना में राजेंद्र यादव हत्याकांड,चिरैया पेट्रोल पंप लूट कांड ,बजरिया में दो फाइनेंस कर्मियों से लूट ,रामगढ़वा के बैरिया में 91 हजार की लूट, मुफ्फसिल थाना में तीन लूट कांड में संलिप्तता स्वीकारी, वही पूछताछ के क्रम में दोनों अपराधियो ने बताया कि वे लोग एक फाइनेंस कर्मी से लूट की घटना को अंजाम देने आए थे, जो विफल हो गया।
क्या कहते है थानाध्यक्ष
रामगढ़वा थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियो की निशानदेही पर रायसिंघा गाँव मे छापेमारी की गई, जहाँ लूट की सामग्री को बरामद किया है। वही गिरफ्तार अपराधियो ने कई आपराधिक कांडों का खुलासा किया है। साथ ही कई गिरोह के सदस्यों का नाम भी बताए है। जिसे गुप्त रख गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।



Leave a Reply